अमरोहा, मई 5 -- हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वाहनों के रौंदने के कारण शव क्षत-विक्षत हो गया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार देर शाम डिडौली क्षेत्र में अम्हेड़ा की जियारत के पास हुआ एक युवक सड़क पार कर रहा था, तभी जोया की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर तेज रफ्तार से गुजर रहे कई वाहन शव को कुचलते हुए निकल गए, जिससे शव कई हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब...