मेरठ, अप्रैल 17 -- वलीदपुर स्थित एक ढाबे के पास हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई और जांच शुरू कर दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल के अनुसार मृतक की पहचान बिहार के कटिहार निवासी 35 वर्षीय किशोर मुरमुम के रूप में हुई है, जो वलीदपुर के पास एक होटल पर बर्तन साफ करने का काम करता था। सुबह राहगीरों ने हाईवे पर शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। यह भी पढ़ें- टैंकर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत आशंका जताई जा रही है कि हाईवे से गुजर रहे वाहनों की चपेट में आने से शव की हालत और खराब हो गई, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था। घटनास्थल के पास एक टूटा हुआ मोबाइल फोन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.