मेरठ, जनवरी 2 -- मवाना। नगर के सुभाष चौक पर गुरुवार को हाईवे स्थित सुभाष चौक पर साइड लगने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष के तीन युवकों ने बाइक सवार को पीटा। वहीं, लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। इस दौरान वहां जाम लग गया। चौकी इंचार्ज मय फोर्स पहुंचे और वाहनों को निकलवाकर जाम खुलवा दिया। लोगों ने दबोचे युवक को पुलिस को सौंप दिया। नगर में मेरठ-पौड़ी हाईवे पर वाहनों के अधिक आवागमन के कारण अत्यंत व्यस्तम मार्ग है। जहां अक्सर जाम की समस्या रहती है। गुरुवार को सुभाष चौक पर बाइक की साइड लगने पर दूसरे पक्ष के तीन युवकों ने बाइक सवार की पिटाई कर दी। कुछ ही देर में जाम लग गया। लोग मौके की ओर दौड़े तो दो युवक फरार हो गए, जबकि एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। सूचना पर चौकी प्रभारी मनोज शर्मा पुलिस कर्मियों को लेकर सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.