हाईवे पर मौजमपुर से कपसेडा तक लगभग 80 निराश्रित गोवंशों का किया रेस्क्यू
शाहजहांपुर, सितम्बर 9 -- ददरौल : राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और यातायात के खतरों को देखते हुए एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। प्राधिकरण की टीम ने मौजमपुर से कपसेडा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष अभियान चलाकर लगभग 80 निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित पकड़ा और उन्हें वृहद गौशाला ददरौल में भिजवाया। यह गोवंश हादसों का कारण बन रहे थे। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से यह समस्या बनी हुई थी कि सड़क किनारे की खाली जगहों और निचले इलाकों में पानी भर जाने के कारण निराश्रित गोवंश अक्सर मुख्य राजमार्ग पर आ जाते थे। गतिमान वाहनों की चपेट में आने से जहां एक तरफ बेजुबान पशुओं की जान जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ राहगीर और वाहन चालक भी गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे थे। इन हादसों पर अंकुश लगाने के लिए एनएचएआई ने यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.