फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 7 -- मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर गैसिंगपुर के निकट बीती दो सितंबर की रात करीब 11 बजे पुलिस को अज्ञात वाहन की चपेट में आए एक युवक का शव मिला था। शव की पहचान न होने के कारण पुलिस ने उसे मोर्चरी में रखवा दिया था। बाद में पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार समय पूरा हो जाने पर करवा दिया था। तीन दिन बाद परिजनों ने फोटो देखकर शिनाख्त प्रमोद शाक्य (36) निवासी परतापुर चौराहा, शिकोहाबाद के रूप में की। मृतक की पत्नी रेनू शाक्य ने बताया कि उनके पति मूल रूप से शिकोहाबाद के रहने वाले थे और वर्तमान में फर्रुखाबाद के रेलवे रोड पर उनके साथ रहते थे। 2 सितंबर को बाइक से फर्रुखाबाद से शिकोहाबाद स्थित घर जाने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे।काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने 4 सितंबर को फर्रुखाबाद कोतवाली में उनकी गुमशुद...