शाहजहांपुर, मार्च 29 -- मदनापुर। पीलीभीत-बेवर स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और पिछले करीब डेढ़ महीने से मदनापुर कस्बे से कुदैया टोल प्लाजा तक घूमता रहता था। आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार रात किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया वाहन की टक्कर से मौत की संभावना है, जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...