रायबरेली, अप्रैल 21 -- रायबरेली, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के शिवगढ़-बछरावा मार्ग पर स्थित नरबिला पुल के पास मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत सामने आई है। सड़क के किनारे खून से लथपथ एक अर्धनग्न युवक की क्षत-विक्षत लाश देखकर राहगीरों के सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही शिवगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। मौके पर मौजूद लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं जबकि पुलिस देर रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की संभावना से इनकार नहीं कर रही। यह भी पढ़ें- अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी शिवगढ़-बछरावा मार्ग पर नरबिला पुल के पास से गुजर रहे राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़े एक युवक पर पड़ी। करीब जाकर देखा तो युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.