मुजफ्फर नगर, मई 1 -- बुढ़ाना मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना में धागे से भरा मिनी ट्रक अचानक आग का गोला बन गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लाखों का धागा व मिनी ट्रक जलकर राख हो गया। चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।पंजाब के संगरूर से धागा लेकर उत्तराखंड के काशीपुर जा रहे मिनी ट्रक में फुगाना में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते मिनी ट्रक में आग लग गई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मिनी ट्रक में लाखों रुपये कीमत का धागा लदा हुआ था। चालक मुकीम ने किसी तरह अपनी जान बचाते हुए ट्रक से बाहर निकलकर मालिक को सूचना दी। यह भी पढ़ें- प्लास्टिक दाना बनाने वाली कंपनी में आग लगी ट्रक मालिक शमशेर ने बताया कि हादसे में करीब 15 लाख रुपये का धागा जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़...