मेरठ, जनवरी 26 -- पल्लवपुरम क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अक्षरधाम कॉलोनी के सामने मुजफ्फरनगर की ओर से तेज गति में आ रहे डंपर ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। कार में लगी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इससे आगे चल रही चार गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पल्लवपुरम पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है। दुर्घटना के चलते हाईवे पर काफी देर तक जाम के हालात बने रहे। घटना की सूचना पर गाड़ियों में सवार लोगों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ थाना पल्लवपुरम में तहरीर दी है। थाना सिविल लाइन अंतर्गत सूर्य कॉलोनी निवासी अभिनव ने बताया कि उनके माता-पिता और मामा मामी मुजफ्फरनगर स्थित अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जब वह नेशनल हाईवे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.