मेरठ, अप्रैल 13 -- जवाहर इंटर कॉलेज छोटा मवाना के मुख्य गेट के ठीक सामने लगभग तीन फुट गहरा अवैध रूप से खोदा गया नाला छात्र-छात्राओं के लिए खतरा बना हुआ है। छात्र-छात्राओं को स्कूल में प्रवेश करते समय इस नाले को पार करना मजबूरी बन गया है, जिसके चलते कई बार छात्र नाले में गिर चुके हैं। साथ ही विद्यालय परिसर में स्थिति और भी चिंताजनक है। छात्रों के क्रीड़ा स्थल में पानी भर गया है। इस मामले को लेकर सोमवार करीब 11 बजे छात्र-छात्राओं, कालेज प्रबंध समिति व शिक्षकों ने मेरठ हाईवे पर मानव श्रृखंला बनाकर जाम किया और घटों प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य केपी सिंह ने इस गंभीर समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी मवाना व जिला प्रशासन सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों से लिखित शिकायत कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- राहत : मेरठ-मवाना-हस्तिनापुर हाईवे पर दौड़ने लगे वाहन प्रध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.