हमीरपुर, मई 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। भरुआ सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया की इस्पात फैक्ट्री में सुबह की शिफ्ट में ड्यूटी करने जा रही महिला कर्मी को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में फैक्ट्री कर्मी को पीएचसी से जिला अस्पताल और फिर वहां से कानपुर रेफर किया गया है।सुमेरपुर कस्बे के ब्लाक के निकट की निवासी 55 वर्षीय सरस्वती द्विवेदी जूही इस्पात फैक्ट्री में काम करती हैं। कोरोना काल में पति वीरेंद्र द्विवेदी की मौत के बाद उन्हें उसी फैक्ट्री में काम मिल गया था, जिसमें पति नौकरी थे। सरस्वती के दो बच्चे हैं, जो अभी नाबालिग हैं। रोज की तरह शनिवार को सरस्वती द्विवेदी सुबह की शिफ्ट में ड्यूटी करने को घर से निकली थी। कानपुर-सागर हाईवे में ज्योति धर्मकांटा के पास सरस्वती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आ...