हाईवे पर मक्का भरा ट्रक पलटा, जाम
बदायूं, जून 5 -- मेरठ-बदायूं हाईवे पर गुरुवार सुबह मक्का से लदी एक पिकअप का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि समय रहते पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मार्ग को सुचारु करा दिया गया। नाधा गांव निवासी कपिल गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी मक्का की फसल पिकअप में लादकर उझानी मंडी ले जा रहे थे। जब वह मुजरिया थाना क्षेत्र में आर.के. पब्लिक स्कूल से लगभग 150 मीटर आगे उझानी की ओर पहुंचा, तभी अचानक पिकअप का टायर फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और मक्का से लदी पिकअप हाईवे पर पलट गई।हादसे की सूचना मिलते ही मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सड़क पर बिखरी मक्का और पलटी पिकअप को हटवाने की व्यवस्था कराई। इसके बाद य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.