मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित नियामतपुर-इकरोटिया के पास मंगलवार दोपहर धान की भूसी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली रामपुर की ओर से आ रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने साइड मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि घटना के समय कोई अन्य वाहन चालक या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की रेस्क्यू क्रेन टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटाया। यह भी पढ़ें- हाईवा व बालू लदे ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, कोई हताहत नहीं यह भी पढ़ें- कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा

ह...