हाईवे पर भूसी लदा ट्रक पलटा, यातायात बाधित
कानपुर, जुलाई 24 -- सरसौल। महाराजपुर में शुक्रवार शाम नर्वल मोड़ के पास हाईवे पर फतेहपुर से कानपुर लेन में टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में भरी भूसी पूरी सड़क पर फैल गई। लगभग आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। वाहन किनारे से धीरे-धीरे निकलते रहे। पुलिस ने वहां पहुंचकर भूसी हटवाई और क्रेन से ट्रक सड़क किनारे कराया। तब जाकर आवागमन सुचारु रूप से चल सका। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया ट्रक फतेहपुर के बिंदकी से कानपुर जा रहा था। चालक सुरक्षित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.