संभल, फरवरी 25 -- थाना बबराला पुलिस की तत्परता और जनसेवा भावना का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। बीते 2 फरवरी की रात क्षेत्र में गश्त के दौरान हाईवे पर एक निजी वाहन मार्ग भटक जाने के कारण असुविधा की स्थिति में फंस गया। गश्त कर रहे उपनिरीक्षक सतीश कुमार, आरक्षी मदन गोपाल एवं आरक्षी सागर (वाहन संख्या यूपी 38 एजी 0151) मौके पर पहुंचे और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए लगभग 40 मिनट तक सतत सहयोग कर वाहन चालक को सुरक्षित मार्ग पर पहुंचाया। सहायता के दौरान पुलिसकर्मी संबंधित व्यक्ति की पहचान से अनभिज्ञ थे, फिर भी पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, शालीन व्यवहार और प्रशिक्षणानुसार कार्य करते हुए जन-मैत्री पुलिस की छवि को मजबूत किया। सहायता प्राप्त नागरिक ने भी पुलिस टीम के व्यवहार और सहयोग की सराहना की। इस सराहनीय कार्य के लिए मंगलवार को कृष्ण कुमार, पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.