इटावा औरैया, जून 9 -- इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पिलखर के पास मंगलवार सुबह कल्यानपुर निवासी 40 वर्षीय रविन्द्र कुमार पुत्र श्रीकृष्ण बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के बेहोश होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...