हाईवे पर बेलगाम दौड़ रहे ई-रिक्शा,कार्रवाई का भी नहीं खौफ
पीलीभीत, जून 24 -- घुंघचाई, संवाददाता। शासन स्तर से नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद पूरनपुर-घुंघचाई-बंडा मार्ग पर इनका संचालन धड़ल्ले से जारी है। हालात यह हैं कि अधिकांश ई-रिक्शा क्षमता से अधिक सवारियां लेकर हाईवे पर दौड़ रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान भी महज एक दिन की कार्रवाई तक सीमित होकर रह गया। हाईवे पर इनके संचालन की अनुमति नहीं है, लेकिन चालक नियमों को ताक पर रखकर पूरनपुर से घुंघचाई और बंडा होते हुए मैगलगंज हाईवे तक ई-रिक्शा चला रहे हैं। इनमें कई चालक बिना वैध लाइसेंस के वाहन चला रहे हैं, जबकि नाबालिग बच्चों द्वारा भी ई-रिक्शा संचालन किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ई-रिक्शा में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने का सिलसिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.