गोंडा, अप्रैल 11 -- नवाबगंज, संवाददाता। गोंडा-अयोध्या हाईवे पर शनिवार सुबह हार्डबोर्ड से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। अयोध्या की ओर जा रहा ट्रक शनिवार की सुबह सात बजे के आसपास दुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटते ही सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला। चालक की पहचान शब्बानी निवासी अकबरपुर, अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह लखीमपुर से हार्डबोर्ड लादकर बिहार के सीवान जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर बाधित आवागमन को शुरू कराया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। फि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.