बस्ती, फरवरी 6 -- छावनी (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। अयोध्या-बस्ती फोरलेन पर छावनी के रामरेखा नदी पुल के पास गुरुवार की भोर में हादसा हो गया। अयोध्या में शादी समारोह से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर रामरेखा नदी में पलट गई। इसमें गोरखपुर के व्यवसायी परिवार के चार लोग घायल हो गए। गोरखपुर के गोलघर निवासी कपड़ा व्यवसायी रवि राज गुप्ता अपनी पत्नी दीप्ति गुप्ता, बेटी वेदिका गुप्ता और एक अन्य युवक के साथ अंबेडकरनगर स्थित ससुराल गए थे। वहां से बारात संग अयोध्या के नाका में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। उसके बाद गुरुवार भोर में अपनी गाड़ी से गोरखपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार छावनी कस्बे को पार करते हुए पूर्वी छोर पर पहुंची, अनियंत्रित होकर पुल की संकरी रेलिंग टकराकर रामरेखा नदी में गिर गई और पलटते हुए तलहटी में पहुंच गई। इससे चीख-पुकार म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.