बस्ती, जुलाई 19 -- नगर बाजार (बस्ती)। हिन्दुस्तान संवाद बस्ती-अयोध्या हाईव पर नगर थाना क्षेत्र स्थित रिठिया गांव के समीप रविवार की शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई और प्राइवेट बस से टकरा गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार बिहार के तीन लोग उसी में फंस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को कार से बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना का समय घटना रविवार की शाम तकरीबन पांच बजे की है। एक कार अयोध्या से बिहार की तरफ जा रही थी। कार में आगे दो लोग और पिछली सीट पर एक व्यक्ति बैठा था। कार नगर थाना क्षेत्र स्थित रिठिया गांव के पास पहुंची थी कि अचानक बेकाबू हो गई। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई और ...