अमरोहा, जुलाई 15 -- गजरौला, संवाददाता। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बृजघाट गंगा पुल के पास मंगलवार को अमावस्या के स्नान के चलते जाम लग गया। घंटों तक लगे जाम में सैकड़ों लोग फंस गए। जिससे वाहनों में सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने काफी कोशिशों के बाद जाम खुलवाया।मंगलवार को अमावस्या के चलते दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बृजघाट में अमावस्या के चलते जाम की स्थिति बन गई। कुछ ही देर में काफी लंबा जाम लग गया। पुल से लेकर बृजघाट चौकी तक लगे जाम मे खुलवाने में पुलिस के पसीने छूटते नजर आए। जाम में छोटे-बड़े वाहन घंटों तक रेंगते रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- पांचालघाट पुल पर तीन घंटे तक थमा इटावा-बरेली हाईवे जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हुई। तीन एंबुलेंस और आवश्यक सेव...