बांदा, जनवरी 6 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य सड़कों के किनारे फुटपाथ एवं पैदल मार्ग पर कब्जा करके खुले आम बिना रोकटोक धड़ल्ले के साथ बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकानें हैं। सड़क पर ट्रकों और ट्रैक्टरों द्वारा लोडिंग और अनलोडिंग की जाती है। जिम्मेदार अधिकारी भी बेपरवाह बने हुए हैं। नगर पालिका अतर्रा के कर्मचारियों ने चारों तरफ सड़क मार्गों के किनारे हो रहे इस अवैध व्यवसाय पर चालान काटकर रोक लगाने की कोशिश की लेकिन यह कभी बंद नहीं हुआ। कस्बे के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर से बाहर निकलकर बांदा रोड पर लगभग तीन किलोमीटर एवं नरैनी और बिसंडा सड़क मार्ग के किनारे अवैध बिल्डिंग मैटेरियल्स का व्यवसाय पिछले एक दशक से फल-फूल रहा है। इससे कई सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एवं सड़क मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.