हापुड़, मार्च 31 -- कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर दो युवकों द्वारा बाइक पर खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक तेज रफ्तार बाइक को गाड़ियों के बीच से निकालते हुए स्टंट कर रहे थे, जिससे अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। युवक बिना किसी सुरक्षा के हाईवे पर लापरवाही से बाइक चला रहे थे और कई बार अचानक दिशा बदलते हुए स्टंट करते नजर आए। इस तरह की हरकतों से न केवल उनकी जान को खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। हालांकि, हिंदुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर संबंधित युवकों...