बागपत, फरवरी 14 -- बागपत। बागपत-मेरठ हाईवे पर हमीदाबाद उर्फ नयागांव के पास शुक्रवार की देररात बाइक से नील गाय टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों युवक कस्बा टटीरी क्षेत्र से एक ही बाइक पर सवार होकर बागपत की ओर जा रहे थे। हमीदाबाद उर्फ नयागांव के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिससे उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और तीनों युवक दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायलों को संभाला और उनके परिजनों तथा पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि तीनों को गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.