बदायूं, अप्रैल 25 -- बिजनौर-बदायूं हाईवे पर हादसे में बाइक सवार महिला घायल हो गई। घटना शास्त्री नगर कॉलोनी के पास स्थित अजीत ग्राइंडर होटल के नजदीक की है, जहां सडक किनारे खड़ी घोड़ा बुग्गी से टकराने के बाद अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक पर सवार महिला गिर गई। गांव उलैया निवासी नसीरुद्दीन अपनी बहन खुशनारा को बाइक से दवा दिलाने के लिए बिल्सी आ रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर अजीत ग्राइंडर होटल के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी घोड़ा बुग्गी से मामूली रूप से टकरा गई। इससे पीछे बैठी खुशनारा असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.