फरीदाबाद, दिसम्बर 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-आगरा हाईवे के अजरौंदा फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सेंट्रल थाना पुलिस ने मंगलवार को मृतक की बहन की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, रामनगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय संजय बीते 30 नवंबर को करीब 10:30 बजेबाइक पर सवार होकर ओल्ड फरीदाबाद से बल्लभगढ़ की ओर जा रहा था। जब वह अजरौंदा फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को मृतक की बहन सुनीता से शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.