मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- खतौली। दो बाइक पर सवार चार युवकों पर छह युवकों ने जानलेवा हमला कर दौड़ाकर पीटा। लाठी-डंडे से हमला कर तमंचा दिखाकर जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने तीन नामजद व तीन अज्ञात युवकों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। सरधना थाना क्षेत्र के ज्वालागढ़ निवासी प्रवीन पुत्र रमेश चंद ने बताया कि चार मार्च को वह अपने दोस्त संजय पुत्र मेन पाल, भतीजा शिवम पुत्र राजीव, अतीश पुत्र वेदपाल के साथ दो बाइकों से मंसूरपुर थाना क्षेत्र के जडौदा में रहने वाली अपनी बहने के पास जा रहे थे। रतनपुरी थाना क्षेत्र के सठेडी गांव के समीप पहुंचे तो पहले से ही घात लगाए खड़े छह युवकों ने रोक लिया। बाइक रूकते ही एक युवक ने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। जबकि अन्य युवकों ने लाठी-डंडे व पंच से हमला कर ...