हाईवे पर बाइक में हवा भरवा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत
बदायूं, जुलाई 1 -- उसावां क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे स्थित अकबरपुर तिराहे पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और करीब 20 मिनट तक हाईवे पर जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सत्येंद्र यादव 35 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश यादव, निवासी ग्राम राजा नगला, हाईवे किनारे स्थित एक हवा की दुकान पर बाइक में हवा भरवा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर (ट्रक) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्येंद्र कंटेनर के नीचे फंस गए और कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हाईवे पर बाइक में हवा भरवा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.