हाईवे पर बाइक में कार ने मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां-बाप, बहन घायल
हापुड़, मई 30 -- राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सब्जी मंडी के सामने शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इस दुर्घटना में किशोर के माता-पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पिलखुवा के मुंशीनगर धोबीघाट निवासी शकिर अपनी पत्नी शाइस्ता, पुत्र सुभान और पुत्री सनाया के साथ बाइक से बिजनौर जनपद के नहटौर जा रहे थे। यह परिवार गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में स्थित उपकृषि मंडी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पहुंचा था।इसी दौरान, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत तीन अन्य परिवार के घायल टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.