अमरोहा, अगस्त 2 -- जोया। मुरादाबाद जिले के गांव गनेशपुर निवासी अनिकेत शुक्रवार दोपहर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह डिडौली क्षेत्र में नीलीखेड़ी-ढकिया चमन गांव के पास हाईवे पर पहुंचे कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में अनिकेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए चौधरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। वहीं हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल आ गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...