हाईवे पर बाइक फिसलने से दो युवक घायल, एक रेफर
औरैया, जून 30 -- कोतवाली क्षेत्र में फूटाकुआं के पास हाईवे पर मंगलवार को बाइक फिसलने से दो युवक घायल हो गए। दोनों को हाईवे एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इटावा जनपद के थाना बकेवर क्षेत्र के गांव अहेरीपुर निवासी फरदीन अपने साथी कार्तिक निवासी गोपियापुर महेवा इटावा के साथ बाइक से किसी काम से औरैया जा रहे थे। फूटाकुआं के पास अचानक एक वाहन के निकलने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद फरदीन की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि कार्तिक का सीएचसी में इलाज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.