हाईवे पर बाइक की टक्कर से बालक गंभीर घायल
लखीमपुरखीरी, मई 11 -- गोला गोकर्णनाथ। नेशनल हाईवे 730 पर वन भल्लिया गांव के पास एक बाइक की टक्कर से 11 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्राम वन भल्लिया निवासी रूपराम का 11 वर्षीय नाती आर्यन हाईवे पर पैदल कहीं जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल बालक को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बाइक सवार ने मासूम को मारी टक्कर, घायल हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.