हाईवे पर बाइक की टक्कर से किशोर समेत दो घायल
इटावा औरैया, जून 10 -- इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर खेड़ा महाराजपुर के पास मंगलवार देर शाम सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रहे 15 वर्षीय आदित्य पुत्र नीरज निवासी जबापुर थाना घिरोर मैनपुरी को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय आशीष पुत्र राजेंद्र निवासी कचोरन जालौन भी गिरकर घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी पढ़ें- बाइक हादसे में दो युवक हुए जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.