लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया, जबकि कार सवार बाल-बाल बच गए। बांकेगंज-संसारपुर रोड से एक बाइक सवार युवक हाईवे पर अपनी बाइक चढ़ा रहा था। उसी समय खुटार की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार सामने आ गई। अचानक सामने बाइक आ जाने पर कार चालक अरविंद शर्मा निवासी ग्राम विचोला थाना इचौली, मेरठ ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज गति के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बावजूद कार और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दीपक पुत्र रामअवतार निवासी संसारपुर घायल हो गया। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर बाइक सवार दो घायल, एक गंभीर उसके हाथ में गंभीर चोट आई है। कार के मालिक अजय त्यागी निवासी मयूर विहार, मेरठ बताए जा रहे हैं। टक्कर से कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त...