बदायूं, मार्च 27 -- क्षेत्र में हजारा मोड़ स्थित एमएफ हाईवे पर बाइक और ई-रिक्शा के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार लविश, जुनैद, इमरान समेत चार लोग घायल हुए, जबकि ई-रिक्शा चालक रामवीर पुत्र रघुवर निवासी वार्ड नंबर पांच उसावा के साथ गिरजावती, सतीश और धर्मवीर पुत्र सतीश भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां भिजवाया गया। वहां डॉ. विक्रम सिंह ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया। बताया गया कि लविश निवासी गांव रहीमा थाना बिनावर अपने साथियों के साथ बाइक से उसावां की ओर आ रहा था, जबकि ई-रिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.