हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 18 -- फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। कोतवाली फतेहगढ़ के भोलेपुर निवासी अमित कुमार अपने साथी पप्पू निवासी शीशम बाग के साथ बाइक से वापस घर आ रहे थे। दोनों लाइट फिटिंग का कार्य करते हैं। जब वह बिजाधरपुर के पास एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी सड़क पर पड़ी ईंट पर बाइक का पहिया चढ़ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि डिवाइडर में लगी लोहे की सरिया उनके हाथ में घुस गई और सीने में भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से घायल को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.