हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल
मेरठ, सितम्बर 12 -- दिल्ली दून हाईवे पर मटौर कट पर शुक्रवार देरसायं दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों के चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराते हुए बाइकों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। समौली गांव कालू देरसायं मुजफ्फरनगर से अपने गांव लौट रहा था। मटौर कट के पास उसकी बाइक की मटौर निवासी बृजेश की बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक चालकों को एंबुलेंस की मदद से दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया। हादसे के चलते हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने जानकारी लेते हुए बाइकों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सीएचसी पर चिकित्सक ने घायल कालू की हालत गंभीर बताई। जिस पर परिजनों ने घायल को मोदीपुरम स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.