हमीरपुर, मार्च 20 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे के रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के निकट दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे प्लांट कर्मी रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक में सवार तीन युवकों को भी चोटे आई हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जिनमें प्लांट कर्मियों की हालत गंभीर है। शहर के डिग्गी निवासी 30 वर्षीय मोहित यमुना नदी के पार नेयवेली पावर प्लांट में काम करता है। शुक्रवार को मोहित ड्यूटी खत्म करके अपने साथी 22 वर्षीय सुब्रत मिश्रा निवासी पिहानी (हरदोई) के साथ बाइक से हमीरपुर आ रहा था। इनके पीछे एक रोडवेज बस भी चली आ रही थी। शाम करीब छह बजे के आसपास वृद्धाश्रम के पास सामने से आई एक अन्य बाइक से प्लांट कर्मियों की बाइक की टक्कर हो गई। जिससे दोनों प्लांट कर्मी सड़क में गिरने के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.