बागपत, अप्रैल 19 -- बागपत। शामली डिपो से दिल्ली जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस को कलक्ट्रेट के सामने कार और बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक कर जबरन रुकवा लिया। इसके बाद आरोपियों ने बस पर पथराव कर दिया। इससे बस के शीशे टूट गए। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई, जबकि कई घायल होने से बाल-बाल बचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। शामली डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस शनिवार दोपहर यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। गौरीपुर मोड़ से आगे कार और बाइक सवार युवकों ने बस का पीछा करना शुरू कर दिया। बस चालक विनोद कुमार ने उन्हें उन्हें साइड भी दी, लेकिन वे बस के पीछे-पीछे चलते रहे। बस कलक्ट्रेट के पास पहुंची तो युवकों ने बस को ओवरटेक कर कार व बाइक खड़ी कर दी। इस पर चालक को बस रोकनी पड़ी। इसके बाद कार से तीन युवक उतरे और बाइक ...