हाईवे पर बस चलाने के वर्चस्व को लेकर की तोड़फोड़
हापुड़, जुलाई 16 -- राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बसों को चलाने पर वर्चस्व के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक बसों में तोड़फोड़ कर अराजकता फैलाई जा रही है, लेकिन पुलिस सिर्फ मुकदमा दर्ज कर इतिश्री कर रही है। खाकी की लापरवाही के कारण आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। अब जनपद मेरठ के शास्त्री नगर लोहियानगर निवासी एक व्यक्ति ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसकी बस बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच-9 पर एक ढाबे पर यात्रियों से भरी खड़ी थी। इसी दौरान नामजद सहित तीन लोग मौके पर पहुंचे और बस के चालक व परिचालक के साथ मारपीट करते हुए बस में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने अपनी बस से उसकी बस में टक्कर भी मारी। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बाद में आरोपियों ने हाईवे पर ही तमंचा निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.