बिजनौर, अप्रैल 6 -- कोतवाली देहात। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में हरिद्वार-नैनीताल नेशनल हाईवे पर ट्रैवल्स बस और मोपेड की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार थाना मंडावर क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी मोहम्मद असलम (55) अपनी पत्नी रईसा खातून के साथ मोपेड से कोतवाली देहात की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव गौसपुर के टी-पॉइंट पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही ट्रैवल्स बस से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।दोनों गंभीर रूप से घायल टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड सवार दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कोतवाली देहात पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल बिजनौर र...