मुजफ्फर नगर, मार्च 31 -- कस्बें में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बने गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया गिरने से बाइक सवार युवक गंभीररूप से घायल हो गया। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर शर्मा धर्म कांटे के समीप बने गहरे गड्ढे में गिरकर प्रतिदिन कई दुपहिया वाहन सवार घायल होते है।किन्तु इसके बाद भी एनएचएआई कुम्भकर्णी नींद सोया हुआ है।एनएचएआई को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।सोमवार को सम्भालेहड़ा निवासी याकूब कुरैशी पुत्र नवाब कुरैशी अपनी रिश्तेदारी में कैथोड़ा गया था वापिस लौटते समय जब वह मीरापुर में शर्मा धर्म कांटे के समीप पहुँचा तो इस दौरान उसकी बाइक का पहिया सड़क में बने गहरे गड्ढे में जा गिरा जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर दूर जाकर गिरा और बुरी तरह घायल हो गया।आसपास के लोगों ने 108 एम्बुलेंस बुलाकर घायल को उपचार के लिए भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.