संतकबीरनगर, दिसम्बर 11 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय मार्ग पर बंगलाताल के पास मंगलवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने डंडे से पीटकर व्यापारी से 20 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश खलीलाबाद की तरफ ही भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर 112 नंबर की टीम के साथ ही एसपी, एएसपी, सीओ सदर, कोतवाल और एसओजी की टीम मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई है। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बेलवनिया गांव के रहने वाले साधु शरण मौर्य (50) पुत्र स्वर्गीय राम प्यारे मौर्य करीब 20 साल से गोरखपुर जिले के सहजनवा कस्बे में शुभम आर्टिफिशियल ज्वैलरी के नाम से दुकान संचालित करते हैं। वह प्रतिदिन की तरह करीब साढ़े सात बजे शाम को दुकान बंद करके बाइक से अपने घर जा रहे थे। वह रात करीब आठ बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.