शाहजहांपुर, मई 23 -- जैतीपुर। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शुक्रवार तड़के दातागंज की ओर से आ रही एक डीसीएम अनियंत्रित होकर कस्बे में श्री राम जानकी महाराज मंदिर से पहले हाईवे किनारे स्थित राजीव पाठक की दुकानों के बरामदे में जा घुसी। हादसे में बरामदे का पिलर टूट गया और भवन का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बुलंदशहर निवासी साजिद अपनी डीसीएम में कुरकुरा लादकर मोहम्मदी जा रहा था। उसके साथ उसका 16 वर्षीय पुत्र भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि जैतीपुर कस्बे में पहुंचने से पहले डीसीएम विपरीत दिशा में करीब 200 मीटर दूर एक कदम के पेड़ से टकरा गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया। पेड़ से टकराने के बाद तेज रफ्तार डीसीएम दूसरी ओर जाकर दुकानों के बरामदे से जा भिड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...