बरेली, मार्च 15 -- रिठौरा। बरेली पीलीभीत हाईवे पर कलापुर पुलिया के पास रविवार को सड़क पर फिसलन से कई बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए निज अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार दोपहर हल्की बारिश के बाद बरेली पीलीभीत हाईवे पर केसीएमटी कॉलेज और रंजीत गैस सर्विस के गोदाम के पास एक हिस्से पर तेल और कीचड़ से फिसलन हो गई थी। जिससे वहां से गुजर रहे बाइक सवार संतुलन खोकर एक-एक कर गिरते चले गए। कुछ ही देर में कई बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में कई लोगों को चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने हाईवे पर कुर्सिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.