हापुड़, मई 12 -- दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर फर्राटा भर रही कार अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे पीछे आ रहे कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गए। गढ़ क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर के निकट निर्माणाधीन अंडरपास के निकट मुरादाबाद की तरफ जा रही एक कार अचानक टायर फटने से संतुलन बिगड़ने पर अनियंत्रित होकर अंडरपास में टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी चालक समेत कार में सवार परिवार बाल बाल बच गया। इस दुर्घटना के दौरान पीछे से आ रहे कई वाहन चपेट में आने से बाल बाल बच गए और रफ्तार थमने के साथ ही वाहनों की लंबी लाइन भी लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को साइड में खड़ी कराते हुए वाहनों को आगे निकल कर यातायात को पूरी तरह सुचारु कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों समेत अंडरपास में कामकाज कर...