इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- बसरेहर। बरेली हाईवे पर थाना पुलिस ने अवैध खनन, अवैध परिवहन और बिना नंबर प्लेट वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। रविवार दोपहर करीब दो बजे शुरू हुए अभियान में एक डंपर फर्जी नंबर प्लेट के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने डंपर को सीज कर चालक दीपक सिंह और परिचालक अमन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मामले में धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कुल 19 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए करीब 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। करीब दो घंटे चले अभियान से हाईवे पर हड़कंप मच गया और डंपरों की लंबी कतार लग गई। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...