देहरादून, अक्टूबर 6 -- हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई। ऋषिकुल क्षेत्र में सहगल पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर पैदल चल रहे दो युवक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हुई। मृतक की पहचान योगेश 19 वर्ष निवासी गौतम बुद्ध नगर यूपी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर कनखल पुलिस मौके पर पहुंची। दूसरे युवक को 108 की सहायता से पुलिस ने अस्पताल भिजवाया।युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। देर रात हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लगी। पुलिस के अनुसार दोनों युवक बस की तलाश में टहल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...