हाईवे पर पुलिया निर्माण से रामनगर में लगा जाम
रामनगर, जून 17 -- रामनगर। एनएच 309 के पास पुलिया निर्माण के कारण रामनगर में जाम की स्थिति पैदा हो गई है। हालात यह हैं कि बुधवार को पूरे दिन रामनगर शहर में जाम लगा। इससे पर्यटकों से लेकर स्थानीय लोग परेशान रहे। लोक निर्माण विभाग कार्यालय भरतपुरी रामनगर के समीप एनएच विभाग ने पुलिया निर्माण और खुदाई कार्य शुरू किया है। इससे बुधवार को भी शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। जाम का असर रानीखेत रोड, आमडंडा, भवानीगंज, कोसी बैराज और हाईवे से जुड़े अन्य क्षेत्रों तक दिखाई दिया। काफी देर तक लोग वाहनों में फंसे रहे। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने समस्या को देखते हुए एनएच के अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में लोग दूर दराज से पहुंच रहे हैं। पुल निर्माण व खुदाई से लोग जाम में फंस रहे हैं। उन्होंने तुरंत ही समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.