अमरोहा, अप्रैल 23 -- डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर बुढ़नपुर के नजदीक बुधवार-गुरुवार रात लगभग दो बजे पुराल से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें आसमान छूने लगी और वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने पानी की बौछार करते हुए बमुश्किल आग पर काबू पाया, इस दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे पर यातायात व्यवस्था बाधित रही। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक पीलीभीत जिले के नूरिया थाना क्षेत्र के गांव आराजी बोराख निवासी सतनाम सिंह काशीपुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में पुराल भरकर गाजियाबाद की किसी फैक्ट्री जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रात लगभग दो बजे जब वह डिडौली क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव बुढ़नपुर के पास से गुजर रहे थे तभी अचानक ट्रैक्टर ट्राली में भरी पुराल ने संदिग्ध हालत में आग पकड़ ली। देखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.